IPL 2024: बेहद रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को 2 रनों से हराया

Apr 10, 2024 - 09:08
 0
IPL 2024: बेहद रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को 2 रनों से हराया
जीत के बाद जश्न मनाते हैदराबाद के खिलाड़ी

डेली न्यूज़ | mirror

मोहाली | बुधवार, 10 अप्रैल 2024 

आईपीएल 2024 के 23वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स 11 को एक रोमांचक मुकाबले में मात्र 2 रनों से हराया। यह मैच महाराजा यादविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लानपुर में 9 अप्रैल 2024 को खेला गया था। पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया। सनराइजर्स हैदराबाद ने पहली पारी में 182 रन बनाए, जवाब में पंजाब किंग्स 11 ने 180 रन ही बना पाए।

नितीश कुमार रेड्डी ने न केवल 37 गेंदों में 64 रन बनाए बल्कि 3 ओवर में 33 रन देकर 1 विकेट भी लिया, जिसके लिए उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।

इस जीत के साथ सनराइजर्स हैदराबाद ने न केवल अंकतालिका में अपनी स्थिति मजबूत की, बल्कि आगे चलकर प्लेऑफ़ में जगह बनाने की उम्मीदें भी बढ़ा दीं। इस मैच की जीत ने उनके प्रशंसकों को बहुत खुशी दी और आईपीएल के इस सीजन को और भी रोमांचक बना दिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow