रांची टेस्ट में भारत ने अंग्रेजों को रौंदा, सीरीज पर किया कब्जा
शुबमन गिल और ध्रुव जुरैल ने खेली मैच जिताऊ पारी
डेली न्यूज मिरर
रांची, 26 फरवरी 2024
5 टेस्ट मैचों की श्रृंखला का चौथा मैच रांची में खेला गया जो की शुरू से ही उतार चढ़ाव भरा रहा परंतु अंततः भारत ने खेल के चौथे दिन अपना दबदबा बनाते हुए इंग्लैंड को 5 विकेट से हराकर श्रृंखला में 3-1से बढ़त बनाते हुए श्रृंखला अपने नाम कर ली है।
सीरीज का पांचवा मैच धर्मशाला में 5 मार्च से खेला जाएगा। भारत को जीत के लिए 192 रनों की आवश्यकता थी, कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल के अर्धशतकों की मदद से भारत ने ये मैच अपने नाम कर लिया। ध्रुव जुरेल ने पहली और दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया।
What's Your Reaction?