हलिया: पूर्व ब्लॉक प्रमुख के भाई के निधन पर शोक की लहर

Sep 16, 2024 - 18:10
 0
हलिया: पूर्व ब्लॉक प्रमुख के भाई के निधन पर शोक की लहर
File Photo

Daily News Mirror

मिर्जापुर| 16 सितंबर 2024| आशीष तिवारी

हलिया कस्बा निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख बुद्धिमान त्रिपाठी के सबसे छोटे भाई 78 वर्षीय सेठ दत्त त्रिपाठी का प्रयाग राज के स्वरूप रानी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन पर समाज में शोक की लहर फैल गई है।

सोमवार को अंतिम संस्कार में मुखाग्नि जेष्ठ पुत्र विजय दत्त उर्फ दरोगा त्रिपाठी ने शिवपुर में की। इस अवसर पर सोनभद्र हिंडाल्को कम्पनी के सेवानिवृत्त सहायक मैनेजर अभिमन्यु त्रिपाठी, प्रधान संघ अध्यक्ष शिव बाबू सेठ, एडोकेट कमलेश मिश्रा, लक्षमी कांत मिश्रा, सुरेश मिश्रा, सत्यनारायण तिवारी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

सेठ दत्त त्रिपाठी के निधन पर उनके परिवार के साथ-साथ समाज के लोगों ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके निधन से समाज में एक शून्य पैदा हो गया है जिसे भरना मुश्किल होगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow