धन शोधन मामले में ED की कार्रवाई पर मंत्री आतिशी ने क्या कहा

केजरीवाल के करीबियों पर ED की बड़ी कार्रवाई

Feb 6, 2024 - 10:19
 0
धन शोधन मामले में ED की कार्रवाई पर मंत्री आतिशी ने क्या कहा

डेली न्यूज मिरर 

नई दिल्ली (6 फरवरी 2024)

धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने कहा कि ED के जांच में ही घोटाला है। मीडिया से बात करते हुए आतिशी ने कहा कि अभी तक छापेमारी में एक भी रुपया नहीं मिला है, हमें चुप कराने के लिए छापेमारी हो रही है।

प्रेस वार्ता के दौरान आतिशी ने कहा कि आप नेताओं और आप से जुड़े लोगों के खिलाफ ED की छापेमारी चल रही है। आप कोषाध्यक्ष और सांसद एनडी गुप्ता, अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव और अन्य के आवास पर छापेमारी चल रही है। भाजपा केंद्रीय जांच एजेंसियों के माध्यम से हमारी आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है। आतिशी ने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी के नेताओं को धमकी दी जा रही है। कुछ लोगों के छापा मारा, कुछ को समन जारी किया और कुछ को गिरफ्तार किया गया है, लेकिन अबतक ED को कुछ भी बरामद नहीं हुआ है। अगले दो साल में भी ED को कुछ नहीं मिलने वाला है।।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Desk Journalist