UPITS 2025: किस हॉल में कौन सा स्टॉल, जानें एक क्लिक में पूरी जानकारी

Sep 25, 2025 - 15:29
 0
UPITS 2025: किस हॉल में कौन सा स्टॉल, जानें एक क्लिक में पूरी जानकारी
फोटो: UPITS 2025

Daily News Mirror| Noida

Greater Noida News (25 September 2025): उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (Uttar Pradesh International Trade Show) 2025 का आयोजन 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट (India Expo Mart) में किया जा रहा है। इस मेगा इवेंट में राज्य की औद्योगिक ताकत, संस्कृति, खानपान, नवाचार और हस्तशिल्प को एक ही छत के नीचे देखने का मौका मिल रहा है। प्रदर्शनी को विभिन्न हॉल में विभाजित किया गया है, जहां अलग-अलग क्षेत्रों और विभागों के स्टॉल लगाए गए हैं।

हॉल नंबर 1 से 4 : औद्योगिक और संस्थागत प्रस्तुति

हॉल नंबर 1 में B2B, UPSIDA, UP Invest और बड़े कॉर्पोरेट्स के स्टॉल लगाए गए हैं।

हॉल नंबर 2 को उद्घाटन समारोह, B2B मीटिंग्स, प्लेनेटरी सेशन और नॉलेज सेशन के लिए तैयार किया गया है।

हॉल नंबर 3 में ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण, सिविल एविएशन और कंट्री पार्टनर रूस का पवेलियन मौजूद है।

वहीं, हॉल नंबर 4 में ‘UP at a Glance’ का पवेलियन राज्य की संपूर्ण झलक प्रस्तुत करता है।

हॉल नंबर 5 से 7 : स्टार्टअप्स और ऊर्जा क्षेत्र की झलक

हॉल नंबर 5 में UPLC पवेलियन, StartUPs, आईटी, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र पर जोर दिया गया है।

हॉल नंबर 6 में रिन्यूएबल एनर्जी, सोलर एनर्जी, कन्वेंशनल एनर्जी, डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग और अर्बन डेवलपमेंट से जुड़े स्टॉल लगाए गए हैं।

हॉल नंबर 7 में पर्यटन विभाग, स्टेट वॉटर सैनिटाइजेशन मिशन, क्लीन गंगा और नोएडा डेवलपमेंट अथॉरिटी का पवेलियन सजाया गया है।

हॉल नंबर 8 से 12 : स्वास्थ्य, शिक्षा और कृषि का संगम

हॉल नंबर 8 में FSDA, ड्रग्स और आयुष, हेल्थ एवं हॉस्पिटल, उच्च शिक्षा, बैंकिंग और फाइनेंस, फॉरेस्ट और इरीगेशन विभागों के स्टॉल लगाए गए हैं।

हॉल नंबर 9 में यूपी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘ODOP – वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ का प्रदर्शन है।

हॉल नंबर 10 महिला उद्यमियों और नए स्टार्टअप्स के लिए समर्पित है।

हॉल नंबर 11 में UPSRLM की प्रोडक्ट्स, FMCG, फिशरी और एनिमल हसबेंडरी को दर्शाया गया है।

हॉल नंबर 12 कृषि और संबद्ध उद्योगों जैसे डेयरी, हॉर्टिकल्चर, गन्ना और शुगर इंडस्ट्री पर केंद्रित है।

हॉल नंबर 13 से 15 : हैंडीक्राफ्ट और लॉजिस्टिक्स का पवेलियन

हॉल नंबर 14 और 15 को B2C और B2B दोनों क्षेत्रों के लिए बनाया गया है। यहां टाउन ऑफ एक्सीलेंस एक्सपोर्ट्स के तहत हैंडीक्राफ्ट, हैंडलूम, टेक्सटाइल और खादी उत्पादों का प्रदर्शन किया जा रहा है। 

हॉल नंबर 15 में इसके साथ-साथ वेयरहाउसिंग और लॉजिस्टिक्स के स्टॉल भी लगाए गए हैं।

युवा, रियल एस्टेट और ई-व्हीकल्स

हॉल 18A में युवाओं से जुड़े नवाचारों का प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं हॉल 18B में CREDAI, रियल एस्टेट कंपनियां, ट्रांसपोर्ट, ऑटोमोबाइल और ईवी (इलेक्ट्रिक व्हीकल्स) सेक्टर के स्टॉल लगाए गए हैं। 

इस तरह, UPITS 2025 न सिर्फ व्यापारिक अवसरों को बढ़ावा दे रहा है बल्कि उत्तर प्रदेश की विविधता, परंपरा और आधुनिकता का भी भव्य संगम पेश कर रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow