भदोही में सम्पत्ति विवाद में अधेड़ की हत्या, आरोपित दादा-पोते जेल रवाना

Sep 14, 2024 - 12:03
 0
भदोही में सम्पत्ति विवाद में अधेड़ की हत्या, आरोपित दादा-पोते जेल रवाना

Daily News Mirror

भदोही| 14 सितंबर 2024| रोशन तिवारी

बुधवार को भदोही के नेवादाकला गांव में सम्पत्ति को लेकर हुए विवाद में 52 वर्षीय अशोक कुमार गौतम की हत्या के आरोपित दादा-पोते को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपित वीरेंद्र गौतम और उसके दादा श्यामलाल गौतम को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

मृतक अशोक कुमार गौतम को उसके बेटे वीरेंद्र गौतम ने लाठी-डंडे से पीटकर अधमरा कर दिया था, जिसे उसके दादा श्यामलाल गौतम ने उकसाया था। मृतक की पत्नी की तहरीर पर कोतवाली भदोही में मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस ने आरोपितों को नेवादा कला पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार किया और जेल रवाना किया। घटना के तीसरे दिन भी गांव में सियापा छाया रहा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow