बड़ी खबर: आप नेता आतिशी की बढ़ी मुश्किलें, चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस 

Apr 5, 2024 - 08:36
 0
बड़ी खबर: आप नेता आतिशी की बढ़ी मुश्किलें, चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस 
File Photo

डेली न्यूज मिरर 

नई दिल्ली (05 अप्रैल 2024)

दिल्ली सरकार में मंत्री और आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना को चुनाव आयोग ने नोटिस भेजा है। दरअसल भारतीय जनता पार्टी की शिकायत के बाद चुनाव आयोग ने आतिशी को नोटिस भेजा है। चुनाव आयोग ने आतिशी को सोमवार तक जवाब देने को कहा है।

आपको बता दें कि आतिशी ने बीजेपी पर आरोप लगाया था कि उनके एक नजदीकी के माध्यम से भाजपा में शामिल नहीं होने पर गिरफ्तार करने की चेतावनी दी गई थी। इसे लेकर भाजपा नेता ओम पाठक ने इसकी शिकायत चुनाव से की थी। वहीं अब चुनाव आयोग ने सोमवार तक आतिशी को जवाब देने को कहा है।।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow