UP: गाजीपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, सोते समय पति-पत्नी और बेटे की गला रेतकर हत्या

Jul 8, 2024 - 06:34
 0
UP: गाजीपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, सोते समय पति-पत्नी और बेटे की गला रेतकर हत्या
घटना स्थल पर पहुंची पुलिस टीम

Daily News Mirror

गाजीपुर | 08 जुलाई 2024| नितेश यादव

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में सोते समय एक ही परिवार के 3 लोगों की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या से हड़कंप मच गया है। मृतकों में पति-पत्नी और उनका 20 वर्षीय बेटा शामिल है।

गाजीपुर जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र के कुसम्ही कलां गांव में एक ही परिवार के तीन लोगो की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। वारदात से पूरा गाजीपुर जिला दहल उठा है। बीती देर रात अज्ञात हमलावर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक परिवार में कुल चार सदस्य हैं जिसमें मुंशी बिंद पुत्र सोबरन बिन्द उम्र करीब 45 वर्ष, राम आशीष बिन्द पुत्र मुंशी बिन्द उम्र करीब 20 वर्ष व देवन्ती बिन्द पत्नी मुंशी बिन्द उम्र करीब 40 वर्ष की गला रेतकर निर्दयता पूर्वक हत्या कर दी गई। जबकि छोटा बेटा गांव में ही किसी शादी समारोह गया था जो में जो बच गया।

घटना देर रात घटी, जब मुंशी बिंद और उनकी पत्नी देवंती अपने घर के बाहर बनी झोपड़ी में अलग अलग खाट पर सो रहे थे, जबकि उनका बड़ा बेटा राम आशीष घर के अंदर सो रहा था। वहीं छोटा बेटा गांव में ही आर्केस्ट्रा का प्रोग्राम देखने गया था। जब वह लौटकर आया तो घर के बाहर माता पिता को लहूलुहान देख उसने घर के अंदर सो रहे बड़े भाई को जगाने की कोशिश की तो उसे भी लहूलुहान देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। ये सब देखकर बदहवास छोटे बेटे ने चीख पुकार मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग वहां इकट्ठा हो गए और लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

स्थानीय पुलिस के अनुसार उन्हें घटना की जानकारी रात 2 बजे मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की बारीकी से जांच जारी है। फिलहाल हत्या किसने की और किन कारणों से इसकी जांच पड़ताल जारी है। मौके पर फोरेंसिक टीम मुयायना कर रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow