ड्रमंडगंज में ट्रेलर दुर्घटना: युवक गंभीर रूप से घायल, मंडलीय चिकित्सालय रेफर

Sep 21, 2024 - 14:59
 0
ड्रमंडगंज में ट्रेलर दुर्घटना: युवक गंभीर रूप से घायल, मंडलीय चिकित्सालय रेफर
फोटो: दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर

Daily News Mirror

मिर्जापुर| 21 सितंबर 2024| आशीष तिवारी

ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के मीरजापुर रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार दोपहर एक ट्रेलर दुर्घटना में मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले के हनुमना क्षेत्र के निवासी 35 वर्षीय मंजूर आलम गंभीर रूप से घायल हो गए।

मंजूर आलम पश्चिम बंगाल के दिनाजपुर से झारखंड जा रहे थे, जब उनके ट्रेलर का ब्रेक फेल हो गया और वह डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रेलर चालक संतोष निवासी ग्वालियर मध्यप्रदेश घटना में बाल बाल बच गया।

पुलिस ने घायल युवक को एंबुलेंस से उपचार हेतु न्यू पीएचसी ड्रमंडगंज भिजवाया, जहां से उन्हें मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow