कोरांव में दर्दनाक हादसा: मकान की पटिया गिरने से मिस्त्री की मौत, एक घायल

Oct 24, 2024 - 03:29
 0
कोरांव में दर्दनाक हादसा: मकान की पटिया गिरने से मिस्त्री की मौत, एक घायल
फोटो: मृतक के शव के साथ परिजन

Daily News Mirror

प्रयागराज | 24 अक्टूबर 2024| दुर्गा प्रसाद मिश्रा 

प्रयागराज, उत्तर प्रदेश - थाना कोरांव के बढ़वारी गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ। एक मकान की पटिया गिरने से एक मिस्त्री की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, रामनरेश (50) नामक मिस्त्री एक मकान में जोड़ाई का काम कर रहा था। जब वह छत पर से पटिया हटा रहा था, तभी वह नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

रामनरेश की पत्नी सावित्री देवी की 2015 में मृत्यु हो चुकी है और उनके दो बच्चे हैं। इस हादसे में एक अन्य लेबर शंकरलाल भी घायल हुआ है, जिसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow