दिनदहाड़े चोरी की घटना को चोरों ने दिया अंजाम, ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र में दहशत का माहौल 

Nov 9, 2024 - 09:20
Nov 10, 2024 - 03:45
 0
दिनदहाड़े चोरी की घटना को चोरों ने दिया अंजाम, ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र में दहशत का माहौल 
फोटो: घटनास्थल की जाँच करती पुलिस

Daily News Mirror

मिर्जापुर| 9 नवंबर 2024|आशीष तिवारी

ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के देवरी उत्तर गांव में शनिवार सुबह 11 बजे के करीब बाइक से आए दो शातिर चोर घर का ताला खोलकर घर के भीतर घुस गए और बाक्स का ताला तोड़कर उसमें रखा तेइस हजार रुपये नगद व आभूषण लेकर फरार हो गए.

घटना के समय गृहस्वामी और उनका परिवार महोगढ़ी हनुमान मंदिर पर दर्शन पूजन करने गए हुए थे. गृहस्वामी की बीमार मां मुनाई देवी ने चोरों को घर के भीतर से निकलते हुए देखा और शोरगुल मचाने लगी ¹.

गृहस्वामी लक्ष्मी कांत चौरसिया ने बताया कि घटना के समय मंदिर में पत्नी के साथ पूजा करने गया था. खूंटी में टंगे पैंट में घर की चाबी रख दिया था. बच्चों की फीस और साइकिल खरीदने के लिए बाक्स में तेइस हजार रुपये नगद रखा था. बाक्स में ही सोने की एक मोहर, एक सोने का मंगलसूत्र, सोने की एक नथिया और चांदी का एक जोड़ी पायल रखा था जिसे चोर बाक्स का ताला तोड़कर उठा ले गए.

पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल की और थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ashish Tiwari आशीष तिवारी 'डेली न्यूज मिरर' समूह में बतौर संपादक कार्यरत हैं। डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में इन्हें 05 वर्षों का अनुभव है। स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों पर इनकी विशेष पकड़ है.