BREAKING: हाथरस कांड के बाद पहली बार मीडिया के सामने आया भोले बाबा, रोते हुए बोला हादसे से दुखी हूं

BREAKING: हाथरस कांड के बाद पहली बार मीडिया के सामने आया भोले बाबा, रोते हुए बोला हादसे से दुखी हूं
Photo Credit: ANI

डेली न्यूज़ मिरर

हाथरस | 06 जुलाई 2024| पंकज यादव

यूपी के हाथरस में सत्संग के दौरान हुए भगदड़ में 121 लोगों के मारे जाने के बाद से ही फरार चल रहे बाबा सूरजपाल ने पहली बार मीडिया के सामने आकर बयान दिया है। उसने कहा कि 2 जुलाई की घटना के बाद से वह बहुत व्यथित है। ईश्वर दुख की घड़ी से उबरने की शक्ति दे। आप लोग सरकार और प्रशासन पर भरोसा बनाए रखिए। हमें पूर्ण विश्वास है जो भी उपद्रवी हैं उनको बख्शा नही जायेगा।