भदोही न्यूज: UP पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में STF ने भदोही जिले के रोहित पांडेय को दबोचा

Mar 17, 2024 - 23:50
Mar 18, 2024 - 02:26
 0
भदोही न्यूज: UP पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में STF ने भदोही जिले के रोहित पांडेय को दबोचा
प्रतीकात्मक फोटो

डेली न्यूज़ मिरर 

भदोही | रविवार 17 मार्च 2024 

सिपाही भर्ती में हुए पेपर लीक मामले में आज STF ने भदोही जिले के कोइरौना क्षेत्र, गांव खेमापुर के युवक जिसका नाम रोहित पांडेय है को गिरफ्तार किया है। इस सूचना से गांव में हड़कंप मच गया सब आश्चर्य में पड़ गए हैं क्योंकि गांव के प्रधान के अनुसार रोहित बहुत सीधा साधा और सरल स्वभाव का था और अभी हाल ही में अहमदाबाद के एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में उसकी नौकरी भी लगी थी। रोहित के पिता सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं और उसका छोटा भाई अभी पढ़ाई कर रहा है। रोहित की गिरफ्तारी से क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया की इस मामले में एसटीएफ जांच कर रही है, जो भी बात सामने आएगी बताया जाएगा।

आपको बता दें की 4 साल पहले भी भदोही जिले का नाम शिक्षक भर्ती में हेराफेरी करने के मामले में आ चुका है जिसमें आरोपी पर गैंगेस्टर लगाते हुए करोड़ों की संपत्ति जब्त की जा चुकी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow