हलिया: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से युवक झुलसा
Daily News Mirror
मिर्जापुर| 26 अगस्त 2024| आशीष तिवारी
ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के देवरी पूरब गांव में रविवार रात को गरज-चमक के साथ हो रही बारिश के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आ जाने से एक युवक झुलस गया। देवरी पूरब गांव निवासी राम किशुन का 22 वर्षीय पुत्र हरिशंकर अपने घर के बरामदे में बैठकर मोबाइल फोन चला रहा था, उसी दौरान गरज चमक के साथ बारिश होने लगी घर के कुछ दूर पर आकाशीय बिजली गिर पड़ी जिसकी चपेट में आने से युवक बुरी तरह से झुलस गया। परिजन आनन-फानन में उपचार हेतु प्रयागराज जिले के कोरांव के किसी निजी अस्पताल में एडमिट करवाया। परिजनों द्वारा मिली सूचना के अनुसार युवक की हालत सामान्य बताई जा रही है।
What's Your Reaction?