बरेली में 14 महीने में 10 महिलाओं की हत्या करने वाला सीरियल किलर गिरफ्तार

बरेली जिले के 50 किमी एरिया में 9 महिलाओं के मर्डर हुए थे। सबका पैटर्न एक जैसा था। खेत में लाश पड़ी थी और सबकी ज्वेलरी गायब थी।

बरेली में 14 महीने में 10 महिलाओं की हत्या करने वाला सीरियल किलर गिरफ्तार
पुलिस द्वारा जारी संदिग्धों के स्केच

Daily News Mirror

बरेली | 09 अगस्त 2024| अमितेश सिंह

यूपी के बरेली जिले में महिलाओं को अपना शिकार बनाने वाला साइको किलर आखिरकार दबोच लिया गया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी सीरियल किलर नवाबगंज थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पिछले दिनों पुलिस ने 3 संदिग्धों के स्केच जारी किए थे, पकड़ा गया आरोपी उन्हीं में से एक बताया जा रहा है।

बता दें कि 2023 में बरेली के शाही शीशगढ और फतेहगढ़ पश्चिमी थाना क्षेत्र में एक के बाद एक 9 महिलाओं की हत्याएं हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने है जगह भारी फोर्स तैनात कर दिया था। जिसके बाद हत्याएं कुछ समय के लिए एकदम से रुक गई थी। परंतु इस साल 2 जुलाई को एक महिला का शव खेत में मिला। हत्या करने फ्रीd पैटर्न पिछले 9 हत्याएं से मेल खा रहा था, जिसके आधार पर शक की सुई सीरियल किलर पर फिर से घूम गई। लोगों से पूछताछ और अन्य जानकारी के मुताबिक पुलिस ने 3 स्केच जारी किए थे। मारी गई सभी महिलाओं की हत्याएं गले में फंदा कसकर की गई थी। हत्यारे के गिरफ्तारी पर जिले के एसएसपी अनुराग आर्य आज दोपहर प्रेस कांफ्रेंस कर और भी खुलासा करेंगे।