'UP के थानों और तहसीलों में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार', मंच से बोले BJP के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता, अखिलेश ने ली चुटकी

Jul 13, 2024 - 06:43
Jul 13, 2024 - 06:44
 0
'UP के थानों और तहसीलों में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार', मंच से बोले BJP के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता, अखिलेश ने ली चुटकी
वरिष्ठ भाजपा नेता मोती सिंह

Daily News Mirror

प्रतापगढ़| 13 जुलाई 2024| प्रदीप तिवारी

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह ने अपनी ही सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने सार्वजनिक मंच से कहा कि मैंने अपने 42 साल के राजनीतिक सफर में कभी इतने बड़े लेवल पर थानों और तहसीलों में भ्रष्टाचार नहीं देखा जितना की इस समय है। तहसीलों और थानों में भ्रष्टाचार खत्म होना चाहिए, तभी मतदाताओं का असली सम्मान होगा।

यूपी के प्रतापगढ़ जिले में मतदाता सम्मान समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे मोती सिंह ने भ्रष्टाचार को लेकर अपनी ही सरकार पर बरसते हुए कहा कि आज के समय में थानों और तहसीलों में इतना भ्रष्टाचार आज के पहले कभी नहीं रहा, ये अकल्पनीय है। उन्होंने कहा मतदाताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं का असली सम्मान तभी होगा जब इन जगहों से भ्रष्टाचार समाप्त होगा। हमें 2027 के चुनावों की ओर देखना है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में फिर से एक बार काम करना है। 

राजेंद्र प्रताप सिंह भाजपा सरकार में कई अहम मंत्री पदों पर रह चुके हैं। वे भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं। 2017 में विधानसभा सीट जीतकर वे योगी सरकार में पंचायती राज व संसदीय कार्य मंत्री भी रह चुके हैं। हालांकि 2022 के चुनाव में उनको हार का सामना करना पड़ा था।

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने इस पर चुटकी लेते हुए कहा, अब तो खुद बीजेपी लोग ही सरकार के काम और भ्रष्टाचार को लेकर सवाल खड़ा करने लगे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow