मिर्जापुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद को दी बड़ी सौगात
प्रोजेक्ट अलंकार के तहत माध्यमिक विद्यालयों का होगा कायाकल्प
Daily News Mirror
मिर्जापुर | 03 मार्च 2024 | 14:28hr | अजय कुमार पाल
जनपद में विकास की रफ्तार बढ़ाते हुए नितिन गडकरी के बाद अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मिर्जापुर को दी बड़ी सौगात। प्रोजेक्ट अलंकार योजना के तहत 620.13 करोड़ रुपयों की लागत से माध्यमिक विद्यालयों का कायाकल्प किया जायेगा।
मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से इस योजना का शिलान्यास किया, इस दौरान जुबली इंटर कॉलेज में सदर विधायक रत्नाकर मिश्रा जिला, पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया, अपना दल एस के जिला अध्यक्ष राम लोटन बिंद, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ सिंह के साथ अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे।।
What's Your Reaction?