नाबालिक को भगाकर ले जाने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल 

पुलिस ने बरामद किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा 

Sep 13, 2024 - 03:43
Sep 13, 2024 - 03:44
 0
नाबालिक को भगाकर ले जाने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल 
सांकेतिक फोटो

Daily News Mirror

मिर्जापुर| 13 सितंबर 2024| आशीष तिवारी

ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक द्वारा गांव की ही 13 वर्षीया किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोपी युवक को पुलिस ने गुरुवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। वहीं बरामद किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।

 क्षेत्र के एक गांव में धान की रोपाई करने गई किशोरी को गांव निवासी युवक ने बीते 25 जुलाई को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगा ले गया था। इस संबंध में किशोरी के पिता ने युवक के विरुद्ध 27 जुलाई को ड्रमंडगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई थी। गुरुवार सुबह मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक भरत राय महिला कांस्टेबल बिंदु देवी ने युवक को दुर्जनीपुर मोड़ से गिरफ्तार करते हुए किशोरी को बरामद कर लिया। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow