मां विंध्यवासिनी के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, करोड़ो की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

मां विंध्यवासिनी देवी का पूजा - अर्चना करने के पश्चात केंद्रीय मंत्री कई विकास कार्यों का करेंगे शिलान्यास

मां विंध्यवासिनी के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, करोड़ो की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास
From social media

डेली न्यूज मिरर
मिर्जापुर | 1 March 2024 | 12:30Hr | अजय कुमार पाल

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी आज विंध्याचल धाम पहुंचे और माता रानी का दर्शन किया। तत्पश्चात उन्होंने UP सरकार की महत्वाकांक्षी विंध्य कोरिडोर का अवलोकन और निरीक्षण किया।

आज जिले के विकास में एक और अध्याय जुड़ेगा जिसके लिए नितिन गडकरी गवर्नमेंट पॉलीटेक्निक कॉलेज पहुंचेंगे और जिले में 1750 करोड़ से अधिक लागत से बने 2 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का आधारशिला रखेंगे और विशाल जनसभा को को संबोधित करेंगे।

आपको बता दें केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के प्रसायों से गंगा नदी पर 6 लेन का पुल और Bypass बनाने के लिए 15 KM का 4 लेन बाईपास अब जिले को मिलने वाला है। उसके साथ ही मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग प्रयागराज से प्रतापगढ़ मार्ग की मरम्मत का काम भी शुरू हो गया है।