भारतीय तेली साहू समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने जितेंद्र कुमार गुप्ता,पढ़े पूरी रिपोर्ट

संगठन द्वारा दिए दायित्वों का ईमानदारी पूर्वक करेंगे निर्वहन: जितेंद्र कुमार

Feb 10, 2024 - 14:00
 0
भारतीय तेली साहू समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने जितेंद्र कुमार गुप्ता,पढ़े पूरी रिपोर्ट

डेली न्यूज मिरर

मिर्जापुर (10 फरवरी 2024)

संगठन द्वारा दिए दायित्वों का ईमानदारी पूर्वक करेंगे निर्वहन: जितेंद्र कुमार 

जमालपुर क्षेत्र के ग्राम सभा मठना के जितेंद्र कुमार गुप्ता को भारतीय तेली साहू समाज (रजि.)संस्था में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का दायित्व अध्यक्ष नवल तेली के द्वारा मनोनीत किया गया। नवागत राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार गुप्ता ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी को धन्यवाद देते हुए बताया कि हमें शीर्ष नेतृत्व के द्वारा जो ज़िम्मेदारियां दीं गई है तथा जो भी आगे मिलेगा हम पूरे निष्ठा व ईमानदारी से संगठन के दायित्व को पूरा करने का व पूर्ण तन्मयता से निर्वहन करने का प्रयास करेंगे। जिसमें सभी के सहयोग की विशेष अनावश्यकता भी होगी। जितेंद्र कुमार गुप्ता को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर भारतीय तेली साहू समाज रजि.संस्था के पदाधिकारी तथा लल्लन प्रसाद गुप्ता, हरिलाल साहू, तेजबहादुर गुप्ता, मनोज गुप्ता, महेश सागर साहू, देव कुमार राजु, महेश गुप्ता, राजेश गुप्ता, दिनेश गुप्ता, पवन सागर साहू, राजेश साहू, रमाशंकर साहू ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी।

 डेली न्यूज मिरर के लिए अजय कुमार पाल की रिपोर्ट

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow