दुनियाभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विश्वसनीयता बढ़ी है: अरुण शंकर प्रसाद, भाजपा विधायक

दुनियाभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विश्वसनीयता बढ़ी है: अरुण शंकर प्रसाद, भाजपा विधायक
फाइल फोटो

डेली न्यूज मिरर 

मधुबनी | 05 मार्च 2024 | मनीष सिंह यादव 

मधुबनी जिलांतर्गत खजौली विधानसभा के जयनगर प्रखंड के देवधा गांव में लाभार्थी संपर्क अभियान, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि उद्धव कुंवर के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस मौके पर विधायक अरूण शंकर प्रसाद ने कहा कि भाजपा के नेता जो कहते हैं, उसे पूरा भी करते हैं। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी की विश्वसनीयता के कारण पड़ोसी देश ही नहीं, बल्कि पूरी विश्व भारत का लोहा मान रही है। 

विधायक ने कहा कि भाजपा ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 समाप्त करने का वादा धोषणा पत्र में किया था, जिसे पूरा किया गया। भाजपा के द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम लाभार्थी संपर्क अभियान में उपस्थित लोगों के बीच सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने विपक्ष पर प्रहार करते हुए कहा कि विरोधी दल कांग्रेस व राजद को अपने परिवार की चिंता रहती है, जबकि भाजपा की चिंता भारत को मजबूत व सशक्त बनाने की रहती है। उन्होंने कहा भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कुछ बोलते हैं, तो पूरा विश्व उनकी बातों को गौर से सुनता है कि नरेन्द्र मोदी क्या बोल रहे हैं? उन्होंने कहा जब रुस और यूक्रेन के बीच युद्ध चल रहा था, तो मोदी के टेलीफोनिक वार्ता पर रुस के राष्ट्रपति पुतिन ने चार घंटे तक युद्ध रोक दिया था। जिस दरमियान युक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को वापस भारत लाया गया। 

उन्होंने कतर के जेल से नेवी के अफसरों की रिहाई का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी ने कतर के जेल में बंद नेवी के अफसरों को छुड़ाकर उसे अपने स्वदेश लाया। सरकार की ओर से किए गए लोक कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि शौचालय निर्माण से लेकर चंद्रयान तक पहुंचने का कार्य नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल के दौरान ही पूरे किए गए हैं। भारत की अर्थ व्यवस्था में निरंतर सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि विश्व पटल पर भारत 5वें स्थान पर पहुंच गया है,जो अगले तीन वर्षों में घटकर तीसरे स्थान पर पहुंच जायेगा। इस मौके पर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष उद्धव कूंवर, नगर मंडल अध्यक्ष सुरज गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अमरेश झा, विधायक प्रतिनिधि हरिश्चंद्र शर्मा, दीपक पासवान, पूर्व मंडल अध्यक्ष सह जिला पार्षद प्रतिनिधि किशुनदेव सहनी, जिला संयोजक लाभार्थी संपर्क अभियान धीरेंद्र झा, धर्मेन्द्र भारद्धाज उर्फ बौआ झा, ग्रामीण मंडल युवा अध्यक्ष गोपाल पूर्वे सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।।