Breaking: लद्दाख में टैंक अभ्यास के दौरान बड़ा हादसा, नदी पार करते समय जल स्तर बढ़ने से 5 जवान शहीद

Jun 29, 2024 - 07:48
Jun 29, 2024 - 08:04
 0
Breaking: लद्दाख में टैंक अभ्यास के दौरान बड़ा हादसा, नदी पार करते समय जल स्तर बढ़ने से 5 जवान शहीद

डेली न्यूज़ मिरर

लद्दाख| 29 जून 2024| प्रशांत पांडेय

भारतीय सेना के एक अधिकारी के मुताबिक शुक्रवार देर शाम को लद्दाख के दौलत बेग ओल्डी इलाके में भारतीय सैनिकों का टैंक अभ्यास चल रहा था जिसमे सेना के कई टैंक मौजूद थे। इस दौरान वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के पास एक T-72 टैंक द्वारा नदी पार करने का अभ्यास चल रहा था। तभी नदी का जल स्तर अचानक बढ़ जाने से नदी का प्रवाह काफी तेज हो गया और सैनिकों से लदा टैंक पानी में बह गया। इस हादसे में एक JCO समेत 5 सैनिक शहीद हो गए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow