मिर्जापुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मझवां में समाजवादी पार्टी पर बोला जोरदार हमला

Nov 10, 2024 - 12:10
Nov 10, 2024 - 13:52
 0
मिर्जापुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मझवां में समाजवादी पार्टी पर बोला जोरदार हमला
फोटो: मझवां में जनसभा को संबोधित करते सीएम योगी

Daily News Mirror

मिर्जापुर| 10 नवंबर 2024| आशीष तिवारी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि समाजवादी पार्टी माफिया और अपराधियों को पालती है, और इसके सीईओ अखिलेश यादव हैं और ट्रेलर शिवपाल यादव हैं मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उनकी सरकार ने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है और उन्हें सजा दिलाई है। उन्होंने लोगों से एकजुट रहने और अपने मतों का उपयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा, "हम एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे, इसलिए एकजुट रहिए।

इस जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पार्टी प्रत्याशी सुचिस्मिता मौर्य के लिए वोट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने मिर्जापुर में विकास के कई कार्य किए हैं और आगे भी करती रहेगी।

जनसभा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और यातायात के लिए रूट डायवर्जन किया गया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलिकॉप्टर गांधी इंटर कॉलेज परिसर में बने हेलिपैड पर उतरा और उन्होंने वहां से जनसभा स्थल के लिए चले।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ashish Tiwari आशीष तिवारी 'डेली न्यूज मिरर' समूह में बतौर संपादक कार्यरत हैं। डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में इन्हें 05 वर्षों का अनुभव है। स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों पर इनकी विशेष पकड़ है.