IPL 2025: आज से शुरू होगा क्रिकेट का महोत्सव, 65 दिन...74 मैच के बाद होगा फैसला

आज कलकत्ता में RCB और KKR के बीच भिड़ंत

Mar 22, 2025 - 19:00
 0
IPL 2025: आज से शुरू होगा क्रिकेट का महोत्सव, 65 दिन...74 मैच के बाद होगा फैसला

Daily News Mirror

Kolkata| 22 March 2025| Shakti Tiwari 

आईपीएल 2025 का आगाज आज से यानि 22 मार्च से होने वाला है, और क्रिकेट के दीवाने इस टूर्नामेंट के लिए तैयार हैं। यह आईपीएल का 18वां सीजन होगा, जिसमें 10 टीमें ताज के लिए मुकाबला करेंगी। यह सीजन 65 दिनों तक चलेगा और कुल 74 मैच खेले जाएंगे।

आईपीएल के विजेताओं की बात करें, तो मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स ने सबसे अधिक बार खिताब जीता है, दोनों टीमें पांच बार विजेता रही हैं। इसके बाद कोलकाता नाइटराइडर्स ने तीन बार ट्रॉफी जीती है, जबकि हैदराबाद की टीम ने दो बार खिताब अपने नाम किया है।

राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल के पहले सीजन में इतिहास रचते हुए खिताब जीता था, जबकि गुजरात टाइटंस ने 2022 में अपने डेब्यू सीजन में ही आईपीएल ट्रॉफी जीतकर सभी को चौंका दिया था। आईपीएल 2025 में भी रोमांच चरम पर होगा, और क्रिकेट के दीवाने इस टूर्नामेंट के लिए तैयार हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow