मिर्जापुर में दहेज के लिए महिला की हत्या का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

भदोही जिले के सुरियावा थाना क्षेत्र की थी मृतिका

Mar 22, 2025 - 18:33
 0
मिर्जापुर में दहेज के लिए महिला की हत्या का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच
सांकेतिक फोटो, Meta AI

Daily News Mirror

Mirzapur| 22 March 2025| Ashish Tripathi 

भदोही जिले के सुरियावा थाना क्षेत्र के महजुदा गांव निवासी शिव शंकर यादव की 22 वर्षीय पुत्री पल्लवी यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पल्लवी के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की हत्या दहेज के लिए की गई है। पुलिस के अनुसार, पल्लवी का विवाह जून 2023 में चिल्ह थाना क्षेत्र के ढबिया मझली पट्टी गांव निवासी मुन्ना यादव के पुत्र आनंद यादव के साथ हुआ था। दोनों की एक सात माह की पुत्री भी है।

शुक्रवार की सुबह 8:00 बजे पल्लवी के मायके वालों को सूचना दी गई कि पल्लवी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। लेकिन जब मायके वाले मझली पट्टी गांव पहुंचे, तो उन्हें बताया गया कि पल्लवी को अस्पताल लेकर गए हैं। कुछ देर बाद बताया गया कि शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

पल्लवी के भाई मेजर यादव ने घटना की सूचना पीआरवी को दी और चिल्ह थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि 2 लाख रुपए दहेज के लिए पति आनंद यादव, सास पूनम यादव व ननद अर्चना यादव ने पल्लवी की हत्या कर शव को जला दिया है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीओ सदर अमर बहादुर ने बताया कि मौके पर जाकर घटना की जांच की गई है और जांच के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow