Breaking News: केजरीवाल को HC से झटका, अभी जेल में ही रहना पड़ेगा, निचली कोर्ट से जमानत का फैसला रद्द

Jun 25, 2024 - 11:50
Jun 25, 2024 - 11:51
 0
Breaking News: केजरीवाल को HC से झटका, अभी जेल में ही रहना पड़ेगा, निचली कोर्ट से जमानत का फैसला रद्द
अरविंद केजरीवाल

डेली न्यूज़ मिरर

नई दिल्ली| 25 जून 2024| नितेश झा 

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की परेशानियां कम होती नजर नहीं आ रही है। अब हाईकोर्ट ने कथित शराब घोटाला मामले में निचली अदालत से केजरीवाल को दी गई जमानत को रद्द कर दिया है। निचली अदालत ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केजरीवाल को जमानत दे दी थी, जिसके खिलाफ ED ने हाईकोर्ट का रुख किया था। जस्टिस सुधीर कुमार जैन ने दिल्ली एक राऊज एवेन्यू कोर्ट के फैसले को कायम रखते हुए फैसले पर रोक बरकरार रखा है। ED की ओर से Adl. solicitor General एसवी राजू ने दलील दी थी कि निचली अदालत का आदेश एकतरफा और गलत है और निचली अदालत ने तथ्यों पर गौर नहीं किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow