नौकर को चप्पलों से पीटते नजर आए गायक राहत फतेह अली खान, लोगों ने लगा दी क्लास!

शराब के लिए अपने नौकर को चप्पल से पीटते हुए राहत फतेह अली खान का वीडियो वायरल

Jan 28, 2024 - 06:30
 0
नौकर को चप्पलों से पीटते नजर आए गायक राहत फतेह अली खान, लोगों ने लगा दी क्लास!
राहत फतेह अली खान | पाकिस्तानी गायक

डेली न्यूज मिरर

नई दिल्ली (28 जनवरी 2024)

रिपोर्ट: ब्रजेश दुबे 

पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान (RahatFateh Ali khan) अपनी बेहतरीन गायिकी के लिए जाने जाते हैं। उनकी कव्वाली दुनियाभर में प्रसिद्ध है। ऐसे में अब वो एक बार फिर सुर्खियों में बने हुए हैं।

 लेकिन, इस बार चर्चा में रहने की वजह उनका कोई गाना या फिर म्यूजिक नहीं बल्कि विवाद है। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे लेकर दावा किया गया है कि वो अपने शागिर्द की पिटाई कर रहे हैं। वो थप्पड़ और चप्पल से उसकी पिटाई करते नजर आ रहे हैं। इसमें वो कहते दिख रहे हैं, 'आखिर शराब की बोतल गई कहां?' इस वीडियो के सामने आने के बाद वो विवादों के घेरे में आ गए हैं। लोग सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद राहत फतेह अली खान ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो के माध्यम से माफी मांगी है और सफाई दी है।।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Desk Journalist