मिर्जापुर: बिजली विभाग की बकाया उपभोक्ताओं पर बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप 

Nov 25, 2024 - 03:41
Nov 25, 2024 - 03:46
 0
मिर्जापुर: बिजली विभाग की बकाया उपभोक्ताओं पर बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप 
फोटो: कनेक्शन की जांच करते बिजली विभाग के अधिकारी

Daily News Mirror

मिर्जापुर| 24 नवंबर 2024| आशीष तिवारी 

हलिया पावर हाउस अंतर्गत चल रहे विजली बकाया उपभोक्ताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। अधिक्षण अभियंता रामदास और उपखंड अभियंता दिलिप कुमार की मौजूदगी में 36 कनेक्शन का विच्छेदन किया गया और 1 लाख 36 हजार का बकाया वसूल किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विजली विभाग ने बकाया उपभोक्ताओं के खिलाफ अभियान चलाया है। अधिक्षण अभियंता रामदास ने बताया कि दस हजार के उपर के बकाएदारों पर अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अन्यथा समय रहते अपना बकाया बिल जमा कर दें,।

इस कार्रवाई से विजली बकाया उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया है। उपभोक्ताओं को अब अपने बकाए बिलों का भुगतान करना होगा, नहीं तो उनके कनेक्शन काट दिए जाएंगे। यह कार्रवाई विजली विभाग की ओर से की गई है ताकि बकाए बिलों का भुगतान कराया जा सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ashish Tiwari आशीष तिवारी 'डेली न्यूज मिरर' समूह में बतौर संपादक कार्यरत हैं। डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में इन्हें 05 वर्षों का अनुभव है। स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों पर इनकी विशेष पकड़ है.