ओमप्रकाश राजभर का बड़ा बयान; बोले हम अब बगावत करेंगे, धोखेबाजों को नहीं छोडूंगा

Jun 15, 2024 - 03:18
 0
ओमप्रकाश राजभर का बड़ा बयान; बोले हम अब बगावत करेंगे, धोखेबाजों को नहीं छोडूंगा
File Photo

डेली न्यूज़ मिरर

मऊ| 15 जून 2024| सचिन मिश्रा 

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने मऊ में लोकसभा चुनाव के समीक्षा बैठक करते हुए बड़ा बयान दिया है। राजभर ने अपना सिंबल छड़ी बदलने का फैसला किया है। बिना नाम लिए भाजपा नेताओं को कहा अब बदला लेने का वक्त आ गया है। उन्होंने कहा अब मेरी कलम नहीं रुकेगी, जो लोग घोसी लोकसभा में धोखा दिए हैं उनको छोडूंगा नहीं। उनके बारे में खुलकर बोलूंगा बगावत करूंगा।

ओमप्रकाश राजभर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, 'आप बोलना सीखो, क्या बात करते हो। हमारी पार्टी ने ईमानदारी से जहां वे लड़े उसको वोट दिया। गठबंधन के तमाम बड़े नेता गठबंधन धर्म निभाना नहीं जानते हैं। हम लोगों ने 100% गठबंधन धर्म निभाया है। जिन लोगों ने गठबंधन न निभाते हुए हमारी पार्टी को वोट नहीं दिया है, उन लोगों को सबक सिखाने की जरूरत है। आप लोग अब बोलना सीखो अब हम खुली बगावत करेंगे।' 

राजभर ने कार्यकर्ताओं से कहा की हम सही समय का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे लोगों का हम दवाई करने जा रहे हैं जो अच्छे और ईमानदार बन रहे थे। गाड़ी में बैठ के कुछ बीजेपी नेता लोगों से कह रहे थे इधर वोट नही करना है, उधर वोट करना है। ऐसे लोगों को हमने चिन्हित कर लिया है और अब उन्हें हम खोज रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि हम अब अपना चुनाव चिन्ह बदलने जा रहे हैं, दिमाग से अब छड़ी निकल दो, अब आगे आने वाले दिनों में चुनाव आयोग जो सिंबल देगा उसपर फोकस करना है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow