बिहार में फिर बदल गई स्कूलों में शिक्षकों के आने की टाइमिंग, एक क्लिक में जान लें नई टाइमिंग

बिहार में शिक्षकों के स्कूल आने -जाने के समय में बदलाव

Feb 28, 2024 - 14:53
Feb 28, 2024 - 14:53
 0
बिहार में फिर बदल गई स्कूलों में शिक्षकों के आने की टाइमिंग, एक क्लिक में जान लें नई टाइमिंग
केके पाठक, अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग, बिहार

डेली न्यूज मिरर

पटना (28 फरवरी 2024)

बिहार में जारी तमाम विवादों के बीच स्कूलों के टाइमिंग में फिर बदलाव कर दिया गया है। शिक्षा विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक शिक्षकों के आने और जाने के समय में फिर बदलाव कर दिया गया है। साथ ही नई समय सारिणी भी जारी कर दी गई है।

बिहार में शिक्षकों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। विधानमंडल में विधायकों द्वारा जारी विरोध के बाद अब शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के तेवर नरम हो गए हैं और समय सारिणी में बदलाव कर दिया गया है। सूबे के करीब 80 हजार सरकारी स्कूलों में शिक्षक अब पौने दस बजे स्कूल पहुंचेंगे और वहीं शाम 4:15 बजे के बाद वह अपने घर जा सकेंगे।

स्कूलों की नई समय सारिणी (10:30 बजे से 4 बजे तक चलेंगी कक्षाएं )

जारी अधिसूचना के मुताबिक अब सुबह 10 बजे से 10:30 बजे तक चेतना सत्र चलेगा। इसके बाद 10:30 बजे से 11:20 बजे तक पहली घंटी हाजिरी सहित लगेगी। 11:20 से 12 बजे तक दूसरी घंटी और 12:00 बजे से 12:40 बजे तक तीसरी घंटी 12:40 से 1:20 बजे तक पांचवीं घंटी लगेगी। 2:00 बजे से 2:40 बजे तक छठी घंटी और 2:40 से 3:20 बजे तक सातवीं घंटी 3:20 बजे से 4 बजे तक आठवीं घंटी चलेगी। जिसके बाद विद्यार्थियों की छुट्टी कर दी जाएगी और फिर उसके बाद शिक्षक भी अपने घर जा सकेंगे।।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Desk Journalist