Big Breaking: महिला पहलवान शोषण मामले में बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आरोप तय

Big Breaking: महिला पहलवान शोषण मामले में बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आरोप तय
File Photo

डेली न्यूज मिरर

नई दिल्ली | 10 मई, 2024 | नितेश झा 

भाजपा के चर्चित नेता और कैसरगंज से निवर्तमान सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आरोप तय कर दिए हैं। कोर्ट को 6 में से 5 मामलों में पर्याप्त सुबूत मिले हैं। कोर्ट ने बृजभूषण के खिलाफ धारा 354 जिसके तहत किसी महिला के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाना या उसपे अपराधिक बल का मामला दर्ज होता है। इसके साथ ही बृजभूषण पर धारा 354 D (पीछा करना) और धारा 506(धमकी देना) के तहत भी आरोप तय किए गए हैं। ये धाराएं गैरजमानती हैं और इसमें कम से कम 5 साल की सजा का प्रावधान है।