नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं दवा वितरण शिविर का हुआ आयोजन

Feb 29, 2024 - 13:08
 0
नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं दवा वितरण शिविर का हुआ आयोजन

डेली न्यूज मिरर

मिर्जापुर | 29 Feb 2024 | 18:34 | अजय कुमार पाल |

नरायनपुर क्षेत्र के रामा हास्पिटल में नि: शुल्क स्वास्थ्य एवं दवा वितरण का आयोजन किया गया। शिविर में चश्मे की जांच, मोतियाबिंद का ऑपरेशन, सभी प्रकार के नेत्र रोगों की जांच, बुखार, सिर दर्द, स्त्री एवं प्रसूति रोग, चर्म रोग, ब्लड प्रेशर, शुगर, पेट से संबंधित विभिन्न रोग, दमा रोग, कान नाग एवं गला रोग, लकवा एवं हड्डी से संबंधित रोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं दवा वितरण किया गया। शिविर में चश्मा एवं ऑपरेशन के लेंस का पैसा छूट के साथ तथा सभी प्रकार के ब्लड जांच अन्य रोगों की जांच पर 30% की छूट पर किया गया । शिविर में आसपास एवं दूर दराज के विभिन्न गांव से लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया जिसमें सैकड़ो की संख्या में लोगों ने शिविर का लाभ लिया।

उक्त अवसर पर डॉक्टर रोहित सिंह, डॉक्टर गरिमा सिंह, डॉक्टर विपिन सिंह, डॉक्टर पी अग्रहरि, डॉक्टर वी के सिंह, डॉक्टर एके सिंह, डॉक्टर संदीप सिंह आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow