हलिया में खंड विकास अधिकारी ने पंचायत सचिवों के साथ की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक निर्देश

Feb 20, 2025 - 08:36
 0
हलिया में खंड विकास अधिकारी ने पंचायत सचिवों के साथ की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक निर्देश
फोटो: बैठक के दौरान की

Daily News Mirror

मिर्जापुर| 20 फरवरी 2025| आशीष तिवारी

मिर्जापुर। हलिया में खंड विकास अधिकारी विजय शंकर त्रिपाठी ने पंचायत सचिवों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। इस बैठक में 79 ग्राम पंचायत सचिव और रोजगार सेवक शामिल हुए। खंड विकास अधिकारी ने विकास कार्यों की समीक्षा की और तेजी लाने के निर्देश दिए।

बैठक में खंड विकास अधिकारी ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। इनमें एमडीएम सेट, विंध्य स्वच्छता मार्ट, आबा लर्निंग लैब, पीएम और मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना और आवास सर्वे शामिल हैं। उन्होंने सर्वे के कार्य में तेजी लाने को कहा और ग्राम पंचायतों में खुली बैठक कर योजनाओं के बारे में जानकारी पहुंचाने का निर्देश दिया। इसके अलावा, खंड विकास अधिकारी ने जाबकार्ड के कारण किसी भी तरह की लाभार्थियों को परेशानी न होने देने का निर्देश दिया। उन्होंने शौचालय निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए भी कहा। गौशाला की समीक्षा करते हुए, उन्होंने हरा चारा, भूसा, चोकर, स्वच्छ पेयजल आदि की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

बैठक में यह भी कहा गया कि विकास कार्यों में लापरवाही बरतने पर संबंधित के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। समीक्षा बैठक में कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। इनमें एडीओ पंचायत रूपेश कुमार, एडीओ क्वापरेटिव संजय सिंह, विजय कुमार, पंसद, सचिव कौशलेन्द्र राय, गौरव, ऋषभ तिवारी, दिनेश, अनिल तिवारी, सचिव एवं टीए, रोजगार सेवक तथा पंचायत सहायक व अन्य शामिल थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow