दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल को कोर्ट से मिली जमानत, कल आ सकते हैं जेल से बाहर

Jun 20, 2024 - 16:03
Jun 21, 2024 - 04:24
 0
दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल को कोर्ट से मिली जमानत, कल आ सकते हैं जेल से बाहर
File Photo

डेली न्यूज़ मिरर

नई दिल्ली| 20 जून 2024| नितेश झा 

दिल्ली शराब घोटाला मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में अरविंद केजरीवाल को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है, दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने उनको आज जमानत दे दी है। सीएम केजरीवाल को ED ने लंबी पूछताछ के बाद 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। ED ने जमानत के विरोध में कोर्ट से 48 घंटों की मोहल्लत मांगी थी जिसे कोर्ट ने खारिज करते हुए केजरीवाल को जमानत दे दी है। आपको बता दें की सुप्रीम कोर्ट ने लोकसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए अंतरिम जमानत दी थी। उन्हें 1 लाख रुपए की जमानत राशि पर ये राहत मिली है। कोर्ट ने कहा 1 लाख रुपए के मुचलके पर कल शुक्रवार को अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल से बाहर आ सकते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow