मिर्जापुर: कुत्ते के भौकने से नाराज युवक ने लाइसेंसी बंदूक से मारी गोली, मौत

युवक ने कुत्ते के मालिक को भी गोली मारने की दी धमकी

Oct 28, 2024 - 10:28
Oct 28, 2024 - 10:29
 0
मिर्जापुर: कुत्ते के भौकने से नाराज युवक ने लाइसेंसी बंदूक से मारी गोली, मौत
फोटो: गोली लगने से मृत पड़ा कुत्ता

Daily News Mirror

मिर्जापुर| 28 अक्टूबर 2024| आशीष तिवारी

मिर्जापुर के जिगना थाना क्षेत्र के भिलगौर गांव में एक सनकी युवक ने कुत्ते के भौकने से नाराज होकर उसे गोली मार दी, जिससे कुत्ते की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और लाइसेंसी बंदूक जब्त कर ली।

घटना के अनुसार, संतोष सिंह नामक व्यक्ति ने कुत्ता पाल रखा था। रविवार रात कुत्ता भौंक रहा था, जिससे पड़ोसी भानु सिंह नाराज हो गया और लाइसेंसी बंदूक से कुत्ते को गोली मार दी।

कुत्ता मालिक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और लाइसेंसी बंदूक जब्त कर ली। कुत्ते के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। थाना प्रभारी शैलेश राय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

इस घटना से इलाके में तनाव है, और पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow