ईश्वर का सच्चा भक्त जहाँ भी उन्हें पुकारता है वे भक्त की रक्षा हेतु दौड़े चले आते हैं: जिला मंत्री राजेश तिवारी

Nov 27, 2024 - 13:48
 0
ईश्वर का सच्चा भक्त जहाँ भी उन्हें पुकारता है वे भक्त की रक्षा हेतु दौड़े चले आते हैं: जिला मंत्री राजेश तिवारी
फोटो: कार्यक्रम में उपस्थित लोग

Daily News Mirror

प्रयागराज| 27 नवंबर 2024| दुर्गा प्रसाद मिश्रा 

एक आध्यात्मिक समारोह में जिला मंत्री राजेश तिवारी ने कहा कि ईश्वर का सच्चा भक्त जहाँ भी उन्हें पुकारता है, वे भक्त की रक्षा हेतु दौड़े चले आते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सच्चे हृदय से याद करने पर ईश्वर चले आते हैं और भक्त की सभी मुरादें पूर्ण कर खुशियाँ देकर जाते हैं।

यह समारोह सेवानिवृत अवर अभियंता लघु सिंचाई विभाग गिरजा शंकर यादव के नवीन गृहप्रवेश कार्यक्रम में आयोजित किया गया था। इस अवसर पर जिला मंत्री राजेश तिवारी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर का सच्चा भक्त वही होता है जो सत्य और न्याय के पथ पर चलता है।

उन्होंने आगे कहा कि जब कोई भी मनुष्य सच्चे हृदय से ईश्वर को याद करता है, तो ईश्वर उसकी सभी मुरादें पूर्ण कर खुशियाँ देकर जाते हैं। इस अवसर पर सेवानिवृत अवर अभियंता लघु सिंचाई विभाग राम दत्त, सेवानिवृत लघु सिंचाई विभाग सहायक ड्रिलर मुन्नू प्रसाद एवं बृजेश तिवारी सहित आस पास बहुत से लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow