मिर्जापुर: 25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, लूटपाट के 15 मुकदमे थे दर्ज

Jul 15, 2025 - 21:31
Jul 15, 2025 - 21:35
 0
मिर्जापुर: 25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, लूटपाट के 15 मुकदमे थे दर्ज
फोटो: घटनास्थल से
मिर्जापुर, 15 जुलाई 2025: मिर्जापुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी शातिर बदमाश पवन बिन्द उर्फ गोलू को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। यह घटना कोतवाली देहात क्षेत्र के बीएचयू साउथ कैंपस के पास हुई, जहां पुलिस को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए बदमाश को धर-दबोचा। मुठभेड़ के दौरान पवन के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
पुलिस ने मौके से एक अवैध 315 बोर तमंचा, एक खोखा, एक जिंदा कारतूस और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। पवन बिन्द पर लूट, छिनैती और चोरी जैसे अपराधों के तहत विभिन्न थानों में 15 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देश पर अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई कोतवाली देहात, एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने की।

इससे पहले 9 जुलाई को पुलिस ने उसी गैंग के 5 अन्य अपराधियों को गिरफ्तार कर लूट और चोरी की कई घटनाओं का खुलासा किया था, जिसमें पवन फरार चल रहा था। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात सदानंद सिंह, एसओजी प्रभारी राजीव कुमार सिंह और सर्विलांस प्रभारी मानवेंद्र सिंह की टीम शामिल थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow