मिर्जापुर में दर्दनाक हादसा: एम्बुलेंस और ट्रक की जोरदार टक्कर में 4 की मौत, 2 घायल

एम्बुलेंस गर्भवती महिला को उपचार के लिए लेकर जा रही थी

Apr 26, 2025 - 14:31
Apr 26, 2025 - 14:52
 0
मिर्जापुर में दर्दनाक हादसा: एम्बुलेंस और ट्रक की जोरदार टक्कर में 4 की मौत, 2 घायल
फोटो: दुर्घटना के बाद बचाव कार्य में लगे पुलिसकर्मी

मिर्जापुर, 26 अप्रैल 2025: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। अहरौरा थाना क्षेत्र के हनुमान घाटी के पास एक एम्बुलेंस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब वाराणसी से सोनभद्र की ओर जा रही एक एम्बुलेंस ने सामने से आ रहे ट्रक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एम्बुलेंस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में एम्बुलेंस में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 2 की मौत उपचार के दौरान हो गई। मृतकों के शव ट्रक के नीचे बुरी तरह से फंस गए, जिन्हें पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन से निकाला गया। मृतकों की पहचान सूरजबली खरवार (27 वर्ष), हीरावती देवी (25 वर्ष), मालती देवी (40 वर्ष) और रामू खरवार के रूप में हुई है। सभी मृतक सोनभद्र जिले के ओबरा थाना क्षेत्र के कनहरा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे। हादसे में घायल हुए तीन लोगों को तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा संभवतः तेज रफ्तार या ओवरटेकिंग के दौरान हुआ। हालांकि, पुलिस ने अभी हादसे के सटीक कारणों का खुलासा नहीं किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow