BoomBoom: बुमराह के कहर ने पाकिस्तान को चटाया धूल, 120 रन भी नहीं बना पाया पाक

Jun 9, 2024 - 20:44
Jun 9, 2024 - 21:30
 0
BoomBoom: बुमराह के कहर ने पाकिस्तान को चटाया धूल, 120 रन भी नहीं बना पाया पाक
Source: BCCI

डेली न्यूज़ मिरर

न्यूयार्क| 9 जून 2024| शक्ति तिवारी

भारत पाकिस्तान मैच हमेशा की तरह बेहद रोमांचक रहा। बेहद रोचक मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 6 रनों से हराकर वर्ल्ड कप में अपने जीत का अभियान जारी रखा है। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 19 ओवरों में ऑल आउट होकर मात्र 119 रन बनाए थे। ऋषभ पंत ने शानदार बल्लेबाजी कर सर्वाधिक 42 रन बनाए। 

120 रनों के मामूली लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी रही, परंतु भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए मैच में जबरदस्त वापसी की। मैच के हीरो रहे जसप्रीत बुमराह ने आखिरी ओवरों में पाकिस्तानी बल्लेबाजों को नस्तेनाबुद कर मैच भारत की झोली में डाल दी।

भारत की तरफ से बुमराह ने 4 ओवर में मात्र 14 रन देकर 3 बड़े विकेट अपने नाम किया। वहीं हार्दिक पांड्या ने शानदार 2 विकेट लिए। आखिरकार भारत ने पाकिस्तान को एक बार फिर 6 रनों से हराकर धूल चटा दी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow