EVM को अगले चुनाव तक सोने दें, वो अगले चुनाव में फिर गाली खायेगी: CEC राजीव कुमार

EVM को अगले चुनाव तक सोने दें, वो अगले चुनाव में फिर गाली खायेगी: CEC राजीव कुमार
File Photo

डेली न्यूज़ मिरर

नई दिल्ली| 7 जून 2024| आशुतोष कुमार

लोकसभा चुनाव परिणामों के साथ समाप्त हो गए हैं। अब अचार संहिता खत्म होने के बाद EVM पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा अभी EVM को आराम करने दीजिए। अब वो अगले चुनाव तक आराम करेगी फिर बाहर आयेगी और फिर गाली खायेगी। उसके बाद अपना अच्छा रिजल्ट देकर वापिस सोने चली जायेगी।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा पिछले 20-22 चुनावों में EVM ऐसे ही परिणाम देते आई है। जिससे कई जगह सरकार बदलती रहती हैं। उन्होंने कहा कि जब ईवीएम का जन्म हुआ था तब शायद ऐसा मुहूर्त था की उसे गाली खानी ही है। परंतु वो बहुत भरोसेमंद चीज है। अब वो हर तरीके से आदती हो गई है और अपना काम करती रहती है।