मिर्जापुर: टाटानगर मुरी एक्सप्रेस में 50 किलो गाजा बरामद, 12 लाख की तस्करी का खुलासा

Sep 29, 2024 - 17:32
Sep 29, 2024 - 17:35
 0
मिर्जापुर: टाटानगर मुरी एक्सप्रेस में 50 किलो गाजा बरामद, 12 लाख की तस्करी का खुलासा
फोटो: बरामद गांजे के साथ मिर्जापुर RPF टीम आई

Daily News Mirror

मिर्जापुर| 29 सितंबर 2024| आशीष तिवारी

मिर्जापुर के चुनार रेलवे स्टेशन पर टाटानगर मुरी एक्सप्रेस में आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने भारी मात्रा में गाजा बरामद किया। लावारिस हाल में मिले गाजे के पैकेट का वजन लगभग 50 किलो है, जिसकी कीमत 12 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

रेल्वे पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है और गाजा तस्करी करने वाले लोगों की पहचान की जा रही है। आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम इस मामले में कार्रवाई में जुट गई है।

यह बरामदगी चुनार रेलवे स्टेशन पर हुई है, जो मिर्जापुर जिले में आता है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है और तस्करों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow