लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसे में 5 डॉक्टरों की मौत

रात में शादी समारोह से लौटते वक्त हुआ हादसा

Nov 27, 2024 - 02:31
Nov 28, 2024 - 13:50
 0
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसे में 5 डॉक्टरों की मौत
फोटो: दुर्घटनाग्रस्त कार

Daily News Mirror

कन्नौज| 27 नवंबर 2024| सचिन मिश्रा 

लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 5 डॉक्टरों की मौत हो गई है। यह हादसा कन्नौज जिले के तिर्वा में हुआ है।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा लगभग रात साढ़े तीन बजे हुआ था। लखनऊ से आगरा जा रही एक स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और फिर एक ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में कार सवार 5 डॉक्टरों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक डॉक्टर सैफई मेडिकल कॉलेज में पीजी के स्टूडेंट थे। वे एक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। एक डॉक्टर घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि हादसा तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार चलाने के कारण हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow