विंध्याचल में संदिग्ध परिस्थितियों में 25 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर खत्म की जीवनलीला
Daily News Mirror
Mirzapur| 18 March 2025| Ashish Tripathi
मिर्जापुर जिले के विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के कामापुर कला गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। जहां 25 वर्षीय अनीता पाल ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जबकि परिजनों ने पुलिस को बिना सूचित किए ही शव को फंदे से उतार रखा था, जिससे इसमें संदिग्धता नजर आती है।
अनीता पाल के परिजनों के मुताबिक अनीता का शव उसके कमरे में पंखे से लटकता मिला। परिजनों ने बताया कि सोमवार की शाम काफी देर तक अनीता का दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को कुछ अनहोनी होने का शक हुआ तो उन्होंने 9:00 बजे रात किसी तरह से रोशनदान से अंदर का नजारा देखा, तो उनके होश उड़ गए। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर अनीता को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
इस दौरान, किसी पड़ोसी ने फोन करके अनीता के मायके वालों को इसकी सूचना दे दी। रात में अनीता की अंत्येष्टि संस्कार करने से मायके वालों ने मना कर दिया। मंगलवार की सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने अनीता के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नायब तहसीलदार सदर अरविंद पांडे की मौजूदगी में अनीता का पंचनामा किया गया।
मृतिका अनीता के चाचा रमाशंकर पाल ने बताया कि 2 साल पहले अनीता की शादी गांव के सुग्रीव पाल के साथ हुई थी। अनीता एक मात्र 2 महीने के बच्ची की मां थी। अनीता की मौत के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक मायके वालों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
What's Your Reaction?