B.praak गा रहे थे भजन, मंच गिरने से एक की मौत 17 घायल

जागरण के दौरान मंच गिरने से 1 की मौत 17 घायल

Jan 28, 2024 - 05:15
Jan 31, 2024 - 05:56
 0
B.praak गा रहे थे भजन, मंच गिरने से एक की मौत 17 घायल
घटनास्थल | कालकाजी मंदिर, दिल्ली

डेली न्यूज मिरर

नई दिल्ली (28 जनवरी 2024)

राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां शनिवार देर रात जागरण के दौरान बड़ा हादसा हो गया। लकड़ी और लोहे की फ्रेम से बनी मंच गिरने से दर्जन भर से अधिक लोग घायल हो गए और एक व्यक्ति के मृत्यु की खबर आ रही है।

बताया जा रहा है कि सिंगर बी प्राक जागरण ओ दैरान भजन गा रहे थे। इसी बीच मंच गिरने से भगदड़ मच गया। जिसमें एक व्यक्ति को मौत हो गई और 17 लोग घायल हो गए। पुलिस ने मीडिया को बताया कि कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति नहीं दी गई थी।

शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त कर्मचारियों को तैनात की गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वहां 1500-1600 लोगों का जमावड़ा लगा था। पुलिस ने आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Desk Journalist