मिर्जापुर: नहर में दो युवकों के उतारते शव मिलने से मचा हड़कंप, बाइक अनियंत्रित होने से हादसे की आशंका

May 27, 2025 - 17:02
 0
मिर्जापुर: नहर में दो युवकों के उतारते शव मिलने से मचा हड़कंप, बाइक अनियंत्रित होने से हादसे की आशंका
फोटो: घटनास्थल से

मिर्जापुर, 27 मई 2025: जिले के अदलहाट थाना क्षेत्र के नेवादा गांव में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां दो युवकों के शव नहर में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान करन (21 वर्ष) पुत्र रामधनी और जयकुमार (20 वर्ष) के रूप में हुई, जो नेवादा गांव के निवासी थे। दोनों युवक बीती रात मोटरसाइकिल से घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की।

स्थानीय लोगों ने सुबह नहर में उतराया हुआ शव देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने कोलना और नेवादा पुल के पास नहर से दोनों युवकों के शव बरामद किए। प्रारंभिक जांच में पुलिस का अनुमान है कि कोलना नहर के पास मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिर गई, जिसके कारण दोनों युवक नहर में डूब गए और उनकी मौत हो गई। हालांकि, पुलिस हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं कर रही और मामले की गहन जांच कर रही है। मृतक करन शादियों में स्टेज सजाने का काम करता था और जयकुमार उसका साथी था। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दोनों शवों को नहर से बाहर निकाला और विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस घटना से नेवादा गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह हादसा था या इसके पीछे कोई साजिश। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हादसा प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow