भदोही: मोबाइल चलाने पर मां ने डांटा तो 17 साल की बेटी ने लगाई फांसी

Mar 17, 2025 - 16:20
 0
भदोही: मोबाइल चलाने पर मां ने डांटा तो 17 साल की बेटी ने लगाई फांसी
सांकेतिक फोटो

Daily News Mirror

Bhadohi | 17 March 2025| Roshan Tiwari

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में एक हैरान करने वाली घटना घटी। जहां 17 वर्षीय अर्चना पटेल ने कथित तौर पर मां की डांट से नाराज होकर आत्महत्या कर ली। वह मोबाइल फोन का ज्यादा इस्तेमाल करने के लिए डांटी गई थी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना भदोही के चौरी थानाक्षेत्र के अमवा खुर्द गांव में रविवार सुबह हुई। अर्चना के दादा मानिक लाल पटेल ने उसे पंखे से लटका हुआ पाया। परिवार के सदस्यों ने दरवाजा तोड़कर लड़की को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौरी थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) श्याम नारायण यादव ने बताया कि अर्चना के पिता जय कुमार पटेल गुजरात के सूरत में काम करते हैं। उनकी पत्नी और चार बच्चे गांव में अपने दादा के साथ रहते हैं। अर्चना ने हाल ही में 12वीं की बोर्ड परीक्षा दी थी, जो 12 मार्च को समाप्त हुई थी।

अधिकारी ने बताया कि शनिवार देर रात अर्चना की मां ने उसे ज्यादा देर तक मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने के लिए डांटा। अर्चना ने अपनी मां को परीक्षाएं खत्म होने की बात कही और डांट से नाराज होकर कमरे में चली गई। सुबह जब अर्चना काफी देर तक नीचे नहीं आई तो उसके दादा उसे देखने गए और उसे फंदे से लटका हुआ पाया। पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow