Mirzapur News : राम जानकी मंदिर से चोरी हुई 30 करोड़ की मूर्तियां बरामद, पुजारी ही निकला मास्टरमाइंड

चोरी के मास्टरमाइंड मंदिर के पुजारी ने ही चोरी की सूचना पुलिस को दी थी

Jan 18, 2025 - 18:18
Jan 18, 2025 - 19:00
 0
Mirzapur News : राम जानकी मंदिर से चोरी हुई 30 करोड़ की मूर्तियां बरामद, पुजारी ही निकला मास्टरमाइंड
फोटो: घटना का अनावरण करती पुलिस टीम

Daily News Mirror

मिर्जापुर| 18 जनवरी 2025| शक्ति तिवारी 

मिर्जापुर। पड़री थाना क्षेत्र के कठिनई गांव में स्थित राम जानकी मंदिर से चोरी हुई अष्टधातु के मूर्तियों को पुलिस ने बरामद कर लिया है। इन मूर्तियों की अंतर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 30 करोड़ बताई जा रही है।

चोरी के इस घटना को मकर संक्रांति के दिन अंजाम दिया गया था, जिससे पूरे जिले में सनसनी मच गई थी। पुलिस की कई टीमें मूर्तियों के तलाश में दिन रात जुटी हुई थीं। शुक्रवार की शाम मुखबिर से सूचना मिली थी कि चोरों ने मूर्तियों को हाइमाई पहाड़ी मंदिर के पीछे छिपाया है जिसे लेने वे आ रहे हैं। उसी आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उन्हें बोलेरो गाड़ी के साथ दबोच लिया।

पुलिस की जांच में पता चला कि मंदिर के पुजारी वंशीदास ही इस चोरी का मास्टरमाइंड था। वंशीदास ने बताया कि वह पिछले 3 साल से मंदिर की देखरेख कर रहा था और मठाधीश जयराम दास ने उससे वादा किया था कि वह उसे मंदिर मठ का उत्तराधिकारी बनाएंगे। लेकिन जब वंशीदास को पता चला कि जयराम दास उसे उत्तराधिकारी न बनाकर अपने भतीजे को बनाएंगे, तो उसने मूर्तियों की चोरी का प्लान बनाया। उसने चोरी का प्लान इसलिए बनाया कि इन मूर्तियों को बेचकर वह अपना खुद का नया मठ स्थापित करेगा। 

वंशीदास के साथ लवकुश पाल, मुकेश कुमार सोनी जो कि पेशे से सोनार है उसने ही बताया कि इन मूर्तियों की कीमत करीब 30 करोड़ रुपए हैं, दोनों भदोही के रहने वाले है और रामबहादुर पाल प्रयागराज निवासी जो कि समाजवादी पार्टी के मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड का राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुका है भी इस चोरी में शामिल था। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए जेल भेज दिया है।

चोरों को पकड़ने वाली पुलिस टीम को मिर्जापुर पुलिस अधीक्षक द्वारा 40 हजार का इनाम घोषित किया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow