Ram Mandir Ayodhya Dham: एक नजर में देखें राम मंदिर का पूरा नक्शा एवं दर्शन हेतु समय- सारिणी

राम मंदिर अयोध्या धाम में दर्शन के लिए समय सारिणी

Ram Mandir Ayodhya Dham: एक नजर में देखें राम मंदिर का पूरा नक्शा एवं दर्शन हेतु समय- सारिणी

डेली न्यूज मिरर

अयोध्या धाम (25 जनवरी 2024)

राम मंदिर दर्शन हेतु समय-सारिणी 

•सुबह 06:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक।

• दोपहर 02:30 बजे से रात 10:00 बजे तक। (समय में परिवर्तन संभव)

मंदिर में कैसे होंगे दर्शन?

• राम मंदिर परिसर के मुख्य प्रवेश द्वार से मंदिर की दूरी करीब 200 मीटर है। यहां से मंदिर पहुंचने के लिए बुजुर्गों और विकलांगों के लिए व्हीलचेयर की सुविधा भी रहेगी।

• मंदिर में आपको सिंह द्वारा होते हुए 32 सीढ़ी चढ़कर राम मंदिर में प्रवेश मिलेगा। इसके बाद पांच मंडप पार करके गर्भ गृह में रामललाके दर्शन 30 फीट दूरी से कर पाएंगे।

रामलला की आरती का समय क्या है?

मंगला आरती: सुबह 04:30 बजे

श्रृंगार आरती: सुबह 06:30 से 07:00 बजे

भोग आरती: 11:30 बजे

मध्याह्न आरती: दोपहर 02:30 बजे 

संध्या आरती: शाम 06:30 बजे

शयन आरती: रात्रि 08:30 बजे से 09:00 बजे 

• रामलला के वीआईपी दर्शन और मंगला व श्रृंगार आरती के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अभी तक कोई व्यवस्था घोषित नहीं की है। श्रृंगार, भोग और संध्या आरती में भक्त शामिल हो सकेंगे।

• भगवान दिन में ढाई घंटे ( दोपहर 12 बजे से 2:30 बजे तक) विश्राम करेंगे। इस दौरान गर्भगृह के पट बंद रहेंगे।

आरती में कैसे शामिल हो सकते हैं?

• पास की ऑनलाइन व्यवस्था

आरती में शामिल होने के नियम ट्रस्ट तय कर रहा है। अभी ट्रस्ट द्वारा पास बनाया जाता है। ऑफलाइन पास श्रीराम जन्मभूमि कैंप ऑफिस से बनता है। इसके लिए आईडी प्रूफ देना अनिवार्य है।

• ऑनलाइन व्यवस्था

https://online.srjbtkshetra.org/#/arti पर जाकर ऑनलाइन पास के लिए रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है, हालाकि अभी यह व्यवस्था एक्टिव नहीं हुई है। 27 जनवरी से व्यवस्था सामान्य होने की संभावना है। इसके बाद ही आप ऑनलाइन बुकिंग कर पाएंगे ।।