मिर्जापुर में दर्दनाक हत्या: 10 वर्षीय बच्चे की धारदार हथियार से हत्या कर शव मिट्टी में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार

Sep 23, 2024 - 04:58
Sep 24, 2024 - 12:34
 0
मिर्जापुर में दर्दनाक हत्या: 10 वर्षीय बच्चे की धारदार हथियार से हत्या कर शव मिट्टी में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार
फोटो: वारदात स्थल पर लोगों को शांत कराते पुलिसकर्मी

Daily News Mirror

मिर्जापुर| 23 सितंबर 2024| आशीष तिवारी

मिर्जापुर के थाना कछवां क्षेत्र में एक दिल दहलाने वाली घटना घटी। 10 वर्षीय अंशू उर्फ गोलू की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई और शव को मिट्टी में छुपा दिया गया।

पुलिस जांच में पता चला कि पड़ोसी हिमांशु उपाध्याय ने बच्चे की हत्या की, जो बच्चे द्वारा ईट मारने से आक्रोशित था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और मामला दर्ज किया।

थाना कछवां पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर शांति और कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी हिमांशु उपाध्याय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आलाकत्ल तथा अन्य प्रासंगिक साक्ष्य बरामद कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow