मिर्जापुर में बाइक हादसे में युवक की मौत, परिजनों में पसरा सन्नाटा

Oct 30, 2024 - 09:43
Oct 30, 2024 - 09:54
 0
मिर्जापुर में बाइक हादसे में युवक की मौत, परिजनों में पसरा सन्नाटा
सांकेतिक फोटो

Daily News Mirror

मिर्जापुर| 30 अक्टूबर 2024| आशीष तिवारी 

मिर्जापुर के ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के मड़वा धनावल गांव में एक दर्दनाक बाइक हादसा हुआ। इस हादसे में 28 वर्षीय वेदांत दर्शन शुक्ल की मौत हो गई।

वेदांत शुक्ल मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले के हनुमना तहसील से अपने घर वापस लौट रहे थे। जब वे गांव में बगीचे के पास पहुंचे, ही थे कि उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इस हादसे में वेदांत के सिर में गंभीर चोटें आगईं परिजन उन्हें तुरंत मंडलीय चिकित्सालय ले गए, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वेदांत शुक्ल की मौत से उनके परिजनों में कोहराम मच गया है।वेदांत शुक्ल के पिता की आठ वर्ष पूर्व मौत हो चुकी थी। वह मध्यप्रदेश के हनुमना तहसील में लिपिक के पद पर कार्यरत थे। उनकी तीन वर्ष पूर्व शादी हुई थी, लेकिन उन्हें कोई संतान नहीं थी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ashish Tiwari आशीष तिवारी 'डेली न्यूज मिरर' समूह में बतौर संपादक कार्यरत हैं। डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में इन्हें 05 वर्षों का अनुभव है। स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों पर इनकी विशेष पकड़ है.